संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
उपायुक्त सहकारिता और प्रभारी सहायक आयुक्त सोमी सिंह के निर्देश पर सहकारिता विभाग के अधिकारियो ने क्षेत्रीय सचिवो के साथ क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओ को जागरूक किया और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील किया।
हरहुआ मे एडीसीओ पिंडरा विजय कुमार और एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर तथा शिवरामपुर समिति क्षेत्र मे भ्रमण कर मतदाताओ से लोकतंत्र सुदृढ़ बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान की अपील की। साथ में सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र अभय कुमार सिंह ,विकास मिश्र और द्वारिका उपस्थित रहे।
चिरईगाँव क्षेत्र मे एडीसीओ सदर मनोज सिंह और एडीओ चिरईगाँव दिलीप सोनकर ने छितौनी और चिरईगाँव समिति क्षेत्र मे क्षेत्रीय सचिवो के साथ भ्रमण किया और किसानो को लोकतंत्र के पावन पर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर एडीसीओ सदर मनोज सिंह ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी।अपने और देश के भविष्य को संवारने के लिए हरेक का मतदान करना आवश्यक है।