UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, 01 थाना प्रभारी निलम्बित एवं 02 थाना प्रभारी किये गये लाईन हाजिर*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, थाना प्रभारी सारनाथ जुआ प्रकरण में संदिग्ध भूमिका में किये गये निलम्बित, थानाध्यक्ष चोलापुर अपराध नियंत्रण न करने व अपराधों को उच्चाधिकारीगण से छिपाने एवं थानाध्यक्ष बड़ागांव आमजनता के द्वारा भ्रष्टाचार व समस्याओं के समाधान न करने की शिकायत पर किये गये लाइन हाजिर ।थाना प्रभारी सिगरा सहायक पुलिस आयुक्त पद पर प्रमोशन होने पर बनाये गये सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ।सुगम यातायात व्यवस्था के सन्दर्भ में चलाये जाये विशेष अभियान, अभियान के तहत अतिक्रमण व बिना नम्बर के वाहन, सुगम यातायात हेतु बनाये गये स्थानीय नियमों का अनुपालन न कर बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध हो कार्यवाही ।ट्रैफिक चालान का उद्देश्य जनता को परेशान न कर निम्नलिखिटी बिना नं0 गाड़ियां व दो पहिया वाहनों पर नौजवान तीन सवारी चेक करें।. ट्रैफिक जाम न लगने के उद्देश्य से चेकिंग-सड़क पर गलत रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों का चालाननिर्धारित रूट पर क्यू०आर० कोड के अनुसार ई-रिक्शा न चलाने वालों का चालान ।परमिट के अनुसार निर्धारित रूट पर ऑटो न चलाने वालों का चालान । नो-एण्ट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों का चालान ।चेकिंग में क्रेन व व्हील क्लैम्प का हो प्रयोग।हत्या, लूट, छिनैती, नकबजनी के घटनास्थलों का राजपत्रित अधिकारी तत्काल करें निरीक्षण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर स्वयं करें इंटेरोगेट।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News