संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस नज़
वाराणसी। क्राइम कंट्रोल में माहिर प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार गौतम को थाना क्षेत्र के व्यापारियों ने अंग वस्त्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर ने बताया कि मेरा प्रथम प्राथमिकता जनता के समस्याओं का समाधान करना है जिसके लिए मैं 24 घंटे तत्पर हूं और मैं जनता से यह अपील करता हूं कि वो अपने समस्याओं को निडर होकर हमसे कहे।बता दे कि थाना क्षेत्र के भैठौली में प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से चोरी के मामले का चोलापुर पुलिस ने सफल अनावरण किया और बाबा का को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर अनशन तुड़वाया गया।जिसपर स्थानीय लोगों ने प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम को सम्मानित किया ।