UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दक्षिणी विधानसभा स्थित पियरिकला वार्ड के कबीरचौरा कम्पोजिट विद्यालय में लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया गया।

Updated on: 03 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी लाभार्थी कैम्प का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया। कैम्प में केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का शिविर लगाया गया। पूर्वान्ह 10 बजे शुरु यह कैम्प अपरान्ह 3 बजे तक चला। जिसमे बडी संख्या में क्षेत्रीय लोगो ने आकर ख़ुद का पंजीकरण कराया।

पूरे कैम्प के प्रत्येक विभाग के स्टाल पर विधायक ने स्वयं जाकर योजनाओं के बारे में जाना । इस दौरान विधायक ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक , क्रेडिट कार्ड व स्वीकृति पत्र बांटा । इसके अलावा बाल विकास के कैम्प में जाकर विधायक में शिशु को अन्नप्राशन कराया । 

कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग, जैसे तमाम विभाग के शिविर लगाए । कैम्प में लगे नेत्र विभाग के कैम्प में 250, लोगों में शिविर में जाँच कराया, 150 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। दिव्यांगजन कल्याण विभाग के शिविर में 10 लोगों ने पंजीकरण कराया, वहीं महिला कल्याण विभाग में करीब 27 लोग का रजिस्ट्रेशन हुआ । शहरी आवास योजना के लाभ के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया । विद्युत विभाग के कैम्प में 9 लोगों ने अपना बिल संशोधित कराया । वहीं स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में करीब 210 ने अपना स्वास्थ चेक अप कराया । 19 जुलाई से , लगातार 76 दिन तक स्थानीय विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रवास करेंगे। इसी प्रवास के दौरान आने वाले प्रत्येक रविवार को इस तरह के लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया जाएगा । 

कैम्प में मुख्य राजस्व अधिकारी, पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे । इसके अलावा मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, समेत तमाम विभाग के अधिकारी, ने कैम्प में लोगों को जानकारी प्रदान की एवं उनकी मदद की । कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह , गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया, संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर, अमरेश गुप्ता, अनंत राज गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज यादव, अंकुर मेहरोत्रा, समेत तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News