UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के धनराशि का दुरुपयोग 6 के खिलाफ आरसी जारी*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*बाबतपुर वाराणसी।* बड़ागांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत- बरही नेवादा और विश्वनाथपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत हुए आवास के निर्माण में लापरवाही बरते जाने तथा दूसरी किस्त का लाभार्थियों द्वारा दुरुपयोग करने के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ आरसी जारी करने हेतु पाठ प्रेषित किया है। नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी सुश्री प्रतिभा चौरसिया से इस प्रकरण पर आरसी जारी करने हेतु पत्र प्रेषित किया है। बताया जाता है कि बरही नेवादा के पांच लाभार्थी व विश्वनाथपुर के एक लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवंटित द्वितीय किस्त के 70000 रुपए के धनराशि का दुरुपयोग किया है। इसके चलते आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इन लाभार्थियों में क्रमशःनिर्मला पत्नी मनोज सोनकर, सुशील सिंह पत्नी स्वर्गीय अमरेज सिंह, सूर्यभान गोण पुत्र भूलन , शैलेंद्र कुमार गोण पुत्र सूर्यभान गोण, प्रेमशिला पत्नी स्वर्गीय विनोद दुबे, अनिल कुमार सिंह निवासी विश्वनाथपुर शामिल है जिनके विरुद्ध RC की प्रक्रिया विभाग द्वारा विभाग की गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News