UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**बीआरसी हरहुआ पर सिम कार्ड हुआ वितरित।*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।*आज बुधवार को बीआरसी हरहुआ पर विकास खंड के 107 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक को शासन के निर्देश के अनुसार पूर्व में वितरित टैबलेट के लिए एक एक सिम कार्ड वितरित किया गया है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ स्वयं सिम कार्ड वितरित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक सम्बंधित निर्देशो के अनुरूप सूचनाओं का संकलन समेत समय -समय पर प्रमुख सूचना के लिए नियमित प्रयोग करेंगे। प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, कुमुद सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News