UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान होगा प्रारंभ : हिन्दू जनजागृति समिति

Updated on: 21 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सिगरा क्षेत्र में आयोजित हिन्दू संगठन बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति ने “कॉर्पोरेट जिहाद” और “लव जिहाद” के विरोध में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में “बेटी सुरक्षित,राष्ट्र सुरक्षित” अभियान के अंतर्गत व्याख्यान, संगोष्ठी एवं जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति समाज में चेतना बढ़े। समिति ने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट संस्कृति में हिन्दू परंपराओं की उपेक्षा की जाती है, जिसके विरोध में संगठित रूप से आवाज उठाने की जरूरत है। इसी क्रम में 1 से 15 जून तक “हर घर योद्धा” अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत युवाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए निःशुल्क कराटे,नानचाकू और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा,हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल,चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के संयोजक संजीवन यादव, ज्ञानवापी संघर्ष समिति से जुड़े डॉ. सोहनलाल आर्य,अधिवक्ता दीपक सिंह,रवि श्रीवास्तव,समिति के विश्वनाथ कुलकर्णी,राजन केशरी सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News