संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* जरायम से वास्ता रखने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। एक साल में 38 बार पुलिस की बंदूकें गरजीं और मुठभेड़ में 69 बदमाश जेल भेजे गए। कमिश्नरेट में सर्वाधिक मुठभेड़ पिछले एक साल में हुई।वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार पिछले साल एक जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक सबसे अधिक काशी जोन में पुलिस की गोलियां तड़तड़ाईं। 17 मुठभेड़ में 35 अपराधी गिरफ्तार हुए। इसके बाद वरुणा जोन की पुलिस ने 19 मुठभेड़ में 25 अपराधी और गोमती में 6 मुठभेड़ में 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार सात माह के अंदर 12 पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई और 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पशु तस्करों के खिलाफ 31 मुकदमों में 82 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। तस्करी में लिप्त 34 वाहनों को सीज कर 434 संरक्षित पशुओं को मुक्त कराया गया।
कमिश्नरेट में पशु तस्कर समेत 3 नए माफिया : पुलिस अधिकारियों के अनुसार 7 माह में कैंट, चोलापुर और बड़ागांव में नए माफिया पैदा हुए। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार महावीर रोड निवासी प्रशांत सिंह गहरवार और पशु तस्कर में चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला निवासी राहुल यादव और बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी भीम यादव उर्फ रामप्रवेश यादव है।
अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अपराधियों कार्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त चार गैंग के सात अपराधियों पर हुई कार्रवाई काशी और वरुणा जोन में चार नए गैंग पंजीकृत हुए हैं। हत्यारा गैंग लीडर समेत सात नए सदस्य हैं। डी -34 लुटेरा गैंग में लीडर आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियाना का तुषार जायसवाल और मुगलसराय कोतवाली के मन्नापुर का हाफिजुर्मरहमान उर्फ राहुल, डी-83 हत्यारा गैंग का लीडर मंडुवाडीह के डीएलडब्ल्यू रोड आशरफी नगर निवासी अभिषेक जायसवाल, सदस्य के रूप में लोहता के कोरोता का शशिकांत और राजन प्रजापति, रामनगर के रास्तापुर निवासी प्रदीप चौहान और डी-84 गैंग में वाहन चोर लीडर लखनऊ काकोरी का मोहन रोड निवासी रूपेश शुक्ला और पांडेयपुर का आशीष कुमार गुप्ता है।
डी-85 में चोरी, नकबजनी गिरोह में लीडर सारनाथ के रसूलगढ़ का जगमोहन यादव उर्फ जंगल और सदस्य में मोहित यादव और दर्शन मोदनवाल है। सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।