पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकैडमी ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गौरव का क्षण प्रस्तुत किया है। CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस वर्ष विद्यालय की छात्रा सौम्या यादव ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अनन्या (96.6%), अभय कुमार (96.4%), हिमांशु (96.4%) और आकांक्षा गिरी (96%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के 10 छात्रों ने 95% से अधिक, 46 छात्रों ने 90% से अधिक तथा 133 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि यहाँ शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और समर्पण का भी विशेष महत्व है यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।