UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के0के0 इंटर कालेज हरहुआ स्थित पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, भाजपा सरकार पर जम कर बरसे*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 रमाशंकर पटेल ने आज सोमवार को हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । 

    इस अवसर पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर पटेल ने केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी 'सरदार पटेल स्वाभिमान रथयात्रा' को रोकने का आरोप लगाया। यह सरदार पटेल स्वाभिमान रथ यात्रा वाराणसी से चलकर 9 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी और वहीं पर इसका समापन होगा।

    डॉ. पटेल ने दावा किया कि सरदार पटेल रथयात्रा में शामिल सैकडों कार्यकर्ताओं को कई स्थानों पर रोका गया। उनके अनुसार, सैकड़ों चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया गया, जिसमें कुछ ऑटो यूनियन की गाड़ियां जैसे ऑटो भी शामिल थीं। उन्होंने आरएसएस पर भी टिप्पणी की और गुजरात से आए दो व्यक्तियों पर 'देश को गुलाम बनाने' के इरादे से आने का गंभीर आरोप लगाया।वाराणसी प्रशासन की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई। 

   डॉ. पटेल ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति के लिए गृह सचिव को लिखित आवेदन दिया था। उनके अनुसार, प्रशासन की ये कार्रवाइयाँ संविधान, उच्च न्यायालय के प्रावधानों और नागरिक अधिकारों के सिद्धांतों का उल्लंघन हैं। डॉ. पटेल ने पटेल और अन्य पिछड़े वर्गों के समुदायों से एकजुट रहने का आह्वान किया। संवैधानिक तरीकों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने 'मोदी सरकार को नेस्तनाबूद करने' का आह्वान भी किया।

 डॉ.पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि गुजरात में सरदार पटेल इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम बदलकर मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम कर दिया गया है, जबकि सरकार सरदार पटेल के नाम का उपयोग करती है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News