पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर सुजानगंज पेट्रोल-डीजल न मिलने की अफवाह से गुरुवार को क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, उपभोक्ता हलाकान रहे। सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ने वाहनों स्वामियों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।— गेहूं की फसल तैयार है और कटाई-दवाई के लिए डीजल, पेट्रोल की जरूरत है पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अफवाह है, पर्याप्त स्टॉक है और सभी उपभोक्ताओं को ईंधन दिया जा रहा है; स्टॉक रहने तक किसी को वापस नहीं किया जाएगा। पहले गैस किल्लत झेल चुके लोग अब दोबारा घबराहट में हैं।, पंपों से आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है।