संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर* । रामेश्वर -हरहुआ ग्रामीण अंचल में गुरुवार की सुबह बारिश होने से भट्ठा संचालकों के कच्चे ईंट गल गए जिससे भारी नुकसान होने से मायूस हो गए। भट्ठा संचालको ने कहा कि लगभग भट्ठा मालिको का भट्ठा बैठ गया। वही धान के कुछ सटकनी न होने से गांठ भींग जाने से किसान भी मायूस दिख रहे हैं।
क्षेत्र के किसानों ने कहा कि बेमौसम बारिश गेंहू की बुआई के लिए तो कुछ ठीक साबित होगा लेकिन खेतों में धान की फसल खेतों में खराब हो गई जिससे किसान मायूस है।
भट्ठा संचालकों के अनुसार एकाएक बारिश होने से लाखों कच्चा ईंट गल जाने से काफी झटका लगा है। जो ईंट भट्ठे चल रहे थे वह बारिश के चलते अब बंद करना पड़ा। रामेश्वर क्षेत्र के भट्ठा संचालक बच्चा सिंह,सवेंदर पटेल,अनिल पटेल,घनश्याम सिंह यादव ,राजकुमार जायसवाल व हरहुआ क्षेत्र के रांमजी सिंह पटेल,बैजनाथ बिंद ,प्रभाकर राय ,रिंकू सिंह व राजन सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि एक तरफ प्रशासन का डंडा और दूसरी तरफ बारिश से कच्चा ईंट गल गया जिससे काफी नुकसान हुआ।अब तो कच्चा ईंट ही नही रह गया कि भट्ठा चलाया जाय।भट्ठा संचालकों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से खनन,जीएसटी व अन्य टैक्स माफ करने की मांग उठायी है।