संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकरण द्वारा रचित पुस्तक "गोकर्ण अक्रास भारत " का विमोचन कैण्ट स्थित होटल सूर्या मे बुधवार को किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंगलाचरण से किया गया।इस मौके पर प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकरण,श्रीला गोकरण, पद्मश्री डा.केके त्रिपाठी,प्रो.राणा बीपी सिंह,प्रो.गोपबन्धु मिश्रा मंचासीन रहे। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन द्वारा रचित पुस्तक "गोकर्ण अक्रास भारत" का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन में उसके प्रणेता नितिन रमेश गोकरण ने भारत वर्ष में गोकर्ण से जुड़े उपर्युक्त ऐतिहासिकता, सांस्कृतिकता आदि सभी पक्षों को सचित्र सप्रणाम एवं सवर्णन प्रस्तुत किया है। यह उनकी इस पवित्र गोकर्ण के प्रति आत्यंतिक श्रद्धा, अनुपम निष्ठा तथा निरंतर प्रयास की अप्रतिम सुखद तथा ज्ञानपद फलश्रुति है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा, एडीजी पियूष मोर्डिया ,जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, वॉइस चांसलर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय बिहारी लाल शर्मा, वॉइस चांसलर काशी विद्यापीठ आनंद कुमार त्यागी, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, सीडीओ हिमांशु नागपाल, डीसीपी वरुणापार चंद्रकांत मीणा, डीसीपी गोमती जोन मनीष शाण्डिल्य, एसडीएम जयदेव सीएस, एडीसीपी वरूणापार सरवरण टी., डायरेक्टर आईबी मिनिस्टर ऑफ़ होम अफेयर पारुल गुप्ता, वीडीए सचिव डा.वेदप्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डा.गुडाकेश शर्मा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, महंत काशी विश्वनाथ मंदिर,महन्त संकट मोचन मन्दिर डा.विशम्भर नाथ मिश्र, महंत काल भैरव मंदिर, महंत महामृत्युंजय मंदिर सतुवा बाबा संतोष दास आदि लोग उपस्थित रहे।