UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विधायक अजगरा पुरेधुर शाहपुर उड़िया बाबा आश्रम के जीर्णोध्दार,सुंदरीकरण के लिए 1.91करोड़ का किया भूमि पूजन

Updated on: 29 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अज रविवार को अपने विधान सभा अजगरा के ग्राम देवरिया पूरेधुरशाह उड़िया बाबा आश्रम पावन धाम नियार में जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण हेतु पर्यटन विभाग से रुपया 1.91 करोड़ लागत का भूमि पूजन / शिलान्यास विधायक त्रिभुवन राम ने किया। विधायक ने भूमिपूजन समारोह में कहा कि डबल इंजन की सरकार सनातन की रक्षा और स्थलों के विकास के लिए कटिबद्ध है। माननीय योगी जी की विशेष कृपा व पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जसवीर सिंह की प्रेरणा से यह शुभ भूमिपूजन कार्य क्षेत्रीय जन आकांक्षाओं के अनुरूप किया गया। भविष्य में ऐसे कई परियोजनाओं को मूर्तिरूप में दिया जाएगा। क्षेत्रीय सम्मानित जनों के साथ 329 बूथ संख्या पीएम नरेंद्र मोदी के 135 वे मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। कहा कि भारत के विकास में बाधक बने अंधविश्वास से विश्वास की दिशा,योग में अग्रणी,ग्लोबल क्राइसिस में जनभागीदारी,राष्ट्र की आपदाओं से मुक्ति जैसे कार पुलिंग ,सोना न खरीदने ,विदेश में छुट्टियां न मनाने के एक आवाज से राष्ट्र का संकट जन सहभागिता के चलते सम्भव हुआ। उनकी आवाज आज हमारी ताकत है। भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर सिंह,रामप्रकाश सिंह,सुभाष यादव पूर्व प्रमुख,भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय,विनोद उपाध्याय ब्लाक प्रमुख हरहुआ,विपिन चंद्र राय मण्डल अध्यक्ष चोलापुर,लक्ष्मण सिंह मण्डल अध्यक्ष चौबेपुर,शैलेन्द्र पटेल मण्डल अध्यक्ष आयर,अंजनी नंदन पांडेय जिला पंचायत सदस्य,सुभाष सिंह,विनोद सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष,पंचम राम, डॉ बाबूलाल,राणा चौहान,शिवा जी सिंह, हीरू सिंह,अनुराग प्रधान पूरे दूरशाह,मण्डल के पदाधिकारी गण,कार्यकर्ता गण व क्षेत्रीय प्रधानगण सहित कई अन्य सम्मानित जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News