UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किसी भी संगठन की मजबूती का मुख्य आधार होता है अभिलेखीकरण* : विमल कुमार।

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* अभिलेखीकरण किसी भी संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि किसी भी संस्था की सफलता उसके सही अभिलेखों पर ही निर्भर होती है। इसलिए ग्राम संगठन में आप सभी बुक कीपर की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

     उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में 05 मार्च से चल रहे ग्राम संगठन बुक कीपर के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।     उन्होंने कहा कि यह सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आप सभी लेखापाल दीदियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है।लेखांकन अथवा ग्राम संगठन में रखे जाने वाले 8 रजिस्टरों के बारे में जो सीखा है उसका अनुपालन अपने संगठनों में जाकर अवश्य करें तभी आपके प्रशिक्षण की सार्थकता होगी।    प्रशिक्षण सत्र के दौरान चतुर्थ दिवस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, हैदराबाद से उपस्थित प्रोफेसर डॉ0 लाखन सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और उसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर उन्होंने महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।   प्रशिक्षक पंकज जायसवाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सुमित्रा देवी, बीआरपी द्वारा प्रतिभागी दीदियों को आज के सत्र में मांग वसूली बकाया रजिस्टर (डी.सी.बी.) तैयार करने के बारे में, स्टार्टअप फंड की उपयोगिता, कार्यालय निर्माण फंड, मासिक प्रतिवेदन लिखने का तरीका व इसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई और सभी प्रतिभागियों से फार्मेट पर अभ्यास कराया गया।

    इस अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार, सुरेश तिवारी, सुरेश पाण्डेय, अजीत कुमार, नीरज कुमार, पूजा कुमारी, सुषमा, सुप्रिया, अनिता, बबीता, ज्योति देवी, नीतू यादव, सुमन देवी, मनिता, सीमा, रूपा, रीना, निशा, किरन, रिंकी, पुष्पा देवी सहित वाराणसी चन्दौली के सभी विकास खण्डों से चयनित 59 लेखपाल दीदियों की उपस्थिति रही।    प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा सभी प्रतिभागी दीदियों को सार्टिफेकेट व ग्रुप फोटोग्राफ देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News