सवादाता पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड के शंकरपुर गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के तमाम कर्मचारी,मजदूर और अधिकारी का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसका नेतृत्व चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र के एसटीएस दिनेश कुमार व टीवीएचवी प्रदीप यादव एवं संचित चौबे ने किया। डॉक्टर दिनेश कुमार ने शिविर में आए संभावित टीबी के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की एवं उनकी बलगम जांच हेतु कंटेनर उपलब्ध कराया, जिससे उनकी टीबी जांच संभव हो पाएगी।और कहा कि टीबी पूर्णत: ठीक होने वाली बीमारी है पर जानकारी के अभाव में लोग इसके उपचार से वंचित रह जाते हैं। सही समय पर दवा शुरू कर दी जाए एवं संपूर्ण इलाज तक दवा लेने से टीबी पूर्णत: ठीक हो सकता है। कहा कि बिना चिकित्सक की सलाह की दवा नहीं छोड़ें। एमडीआर मरीज पर नियंत्रण किया जा सके व सामान्य टीबी रोगी एमडीआर रोगी न बन सकें। बता दे की टीबी विभाग की ओर से आयोजित एक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि माह की हर 15 तारीख को अब निश्चय दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस की शुरुआत इस संदर्भ में की जा रही है