संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास में श्री काशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल द्वारा शापुरी मॉल के पास कावरियों और श्रद्धालुओं के लिए फलाहार वितरण का शिविर लगाया गया। फलाहार वितरण का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से अनवरत रूप से सावन मास में नेमी दर्शनार्थियों के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है। ब्रह्ममुहुर्त में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के उपरांत प्रातः नेमी दर्शनार्थियों द्वारा लगाया जाता रहा है।