संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक के गोसाईपुर छोटा ग्राम पंचायत में पेयजल की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद पांडेय व पप्पू सिंह ने हरहुआ बीडीओ को पेयजल की किल्लत से राहत दिलाने के लिए मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।
पेयजल की समस्या को लेकर बीडीओ ने तत्काल निर्देश जारी किया कि जल जीवन मिशन जिस भी ग्राम पंचायत में स्कीम को अभी तक हैंड ओवर नहीं किया है उस ग्राम पंचायत में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित के लिए ग्राम पंचायते हैंड पम्पो के रिपेयरिंग व रिबोरिंग का कार्य करेंगी। रिबोर की स्थिति में जे0 ई0 एम आईं के रिपोर्ट पर ही कार्य कराया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही बीडीओ द्वारा जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रमुख रूप से विजय नाथ पांडेय,सन्तोष मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, नन्हे गुरु, नागेंद्र ,विशाल व श्यामनारायण प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।