UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश जी” स्मृति स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला सम्पन्न

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। स्थानीय सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज,भेलूपुर में वर्ष पर्यन्त आयोजित पूर्व वित्त मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश जी” की स्मृति में चल रहे स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज स्किल डेवलपमेंट पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन आनंद क्रिकेट अकादमी द्वारा किया जा रहा है,जो पूर्वी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं ख्यातिलब्ध क्रिकेट अकादमियों में गिनी जाती है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के तकनीकी पक्ष को मजबूत करना,उनके खेल कौशल का विकास करना तथा फिजिकल फिटनेस एवं मेंटल एबिलिटी पर विशेष ध्यान केंद्रित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन मिश्रा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र अजय सोनी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र,आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक तथा अपने समय के वाराणसी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन ऑलराउंडर पी. पी. आनंद मिश्रा ने की। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीक,फिटनेस मैनेजमेंट,मानसिक मजबूती तथा खेल अनुशासन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अकादमी की ओर से यह भी घोषणा की गई कि सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रों को निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News