UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने किए बाबा काल भैरव के दरबार में दर्शन पूजन* 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में विधिवत् दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने काशी व उत्तर भारत की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। पूजा के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। दर्शन के बाद दोनों नेता श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए, जहां बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन-पूजन करने का कार्यक्रम है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News