संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- परम् पूज्यनीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा जी महाराज का गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री 1008 श्री मौनी बाबा के षोदशः महा निर्वाण दिवस के अवसर पर महा शिवरात्रि के दिन 8 मार्च 2024 शुक्रवार को मनाया गया | सर्वप्रथम आराधना पूजा से प्रारम्भ हुआ अभिषेक, विशेष श्रृंगार किया गया उसके पश्चात सुचह ग्यारह बजे से दण्डी स्वामी से भण्डारा प्रारम्भ हुआ उसके बाद महात्मा, साधु संत, विद्यार्थी, ब्राह्मण का अपरान्ह तीन बजे तक भण्डारा चलता रहा | आम भक्तजनों का दोपहर तीन बजे से भण्डारा शुरू हुआ जो देर रात्रि तक भण्डारा चलता रहा | परम् श्रद्धेय श्री मौनी बाबा द्वारा स्थापित श्री दत्तात्रेय मंदिर के अध्यक्ष डॉ० पी०डी० पाटिल (पुणे), न्यासी डॉ० भाग्यश्री पाटिल, जयश्री पाटिल, न्यासी सचिव मोहन लाल, न्यासी सुरेश अत्री, वी०के० पटेल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल किंजावडेकर, व्यवस्थापक धीरेन्द्र शर्मा, शिवहरि प्रसाद, लोकेश शर्मा, अनूज शर्मा, अनूप जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, मदन मोहन पाठक एवं अन्य अति विशिष्ट आये हुए सभी भक्तगण कार्यक्रम एवं मंदिर में उपस्थिति थे ||