UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

“अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव – DhanDhenu Global Summit 2026” गौ आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक कृषि पर होगा वैश्विक मंथन

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। DhanDhenu Global Summit 2026 के तहत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 14,15 और 16 मार्च 2026 को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के शताब्दी कृषि सभागार,कृषि विज्ञान संस्थान,BHU,वाराणसी में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ आधारित अर्थव्यवस्था,प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के संयोजक CA धनंजय ओझा के अनुसार,इस महोत्सव में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक,गौ-शोध विशेषज्ञ,नीति-निर्माता,किसान,स्टार्टअप उद्यमी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन के दौरान तकनीकी सत्र,विचार गोष्ठियां,प्रदर्शनी,प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण और गौ आधारित उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।इस महोत्सव में गौ आधारित प्राकृतिक खेती,पंचगव्य चिकित्सा,जैविक खेती,कार्बन क्रेडिट,बायोगैस ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में गौ-सम्पदा की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गांव,गौ और प्रकृति आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा देना तथा किसानों और युवाओं को गौ आधारित कृषि,जैविक उत्पादन और ग्रामीण उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना है।महोत्सव के दौरान प्राकृतिक खेती,जैविक खाद,पंचगव्य उत्पाद,गोबर गैस ऊर्जा और ग्रामीण रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। साथ ही गौ संवर्धन,प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “गौ रत्न सम्मान” सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति ने मीडिया प्रतिनिधियों,किसानों,शोधकर्ताओं,उद्यमियों और समाज के सभी वर्गों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आग्रह किया है,ताकि गौ आधारित समृद्ध और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News