UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में बसपा लड़ेगी लड़ाई

Updated on: 13 June, 2026

संपद्धता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस प्रशासन द्वारा ई- रिक्शा (टोटो) के मार्ग परिवर्तित को लेकर उपजे विवाद में ई- रिक्शा चालकों द्वारा मंगलवार को शास्त्री घाट पर चल रहे धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी ने पूर्ण समर्थन देते हुए लड़ाई लड़ने की घोषणा किया है।धरना स्थल पर समर्थन देते हुए सपा एमएलसी आसुतोष सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग परिवर्तित करना अव्यावहारिक है। कोई निर्णय लेने से पूर्व ई- रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारी एवं चालकों के साथ बैठकर निर्णय लेना चाहिए। पुलिस प्रशासन ई- रिक्शा चालकों के साथ अन्याय कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बारकोड जारी करने से ई-रिक्शा चालकों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। सपा नेताओं ने अखिल भारतीय ई रिक्शा चालक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण काशी एवं समस्त ई रिक्शा चालकों के बीच पहुंचकर समर्थन पत्र दिया एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सपा एमएलसी आसुतोष सिनहा, सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उमेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश यादव, सतीश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News