संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। शिक्षा सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। जिसके द्वारा एक शिक्षित समाज का निर्माण सम्भव है। आज शिक्षा के साथ -साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भाव जगाना बच्चों में जरूरी है।
उक्त बातें क्षेत्र के बेला ग्राम पंचायत स्थित डॉ0 अमरनाथ पब्लिक स्कूल के शुभारम्भ अवसर पर अजगरा विधायक टी0 राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से डॉप अमरनाथ ,विजय सिंह ,राणा चौहान,रामप्रकाश सिंह बीरू, रामा राजभर प्रधान ,ललितेश सिंह,रणजीत मौर्य,मनोज मानव, शिवा जी सिंह,विपिन चंद्र राय मण्डल अध्यक्ष,विजय राजभर,विनोद सिंह,मोहन बाबू,माताएं बहने नौजवान साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।