UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राधा -कृष्ण मंदिर के महंत का पार्थिव शरीर गंगा में हुआ प्रवाहित।*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* पंचकोशी तीर्थ के तीसरे पड़ाव रामेश्वर धाम में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा का पार्थिव शरीर आज बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर सविधि मंत्रोच्चार के संग गंगा में प्रवाहित कर दिया गया।

      आज बुधवार को तड़के से ही महंत जी के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी जहाँ दर्शन के बाद भक्त अपने आंसू रोक नहीं पाए।एक भक्त दूसरे भक्त को ढांढस बधाने में ही लगे रहे। महिलाओं -पुरुषों की रुदन के चलते पूरा वातावरण गमगीन हो उठा। 

     क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिकों व युवाओ के द्वारा सुसज्जित रथ जिसे फूलों एवम सुगंधियों से आच्छादित कर सजाया गया था। उक्त रथ पर महंत श्री को आसीन कर गाजे-बाजे के साथ रामेश्वर बाजार,हिरमपुर ,परसीपुर ,जगापट्टी ,पंचशिवाला ,चक्का ,भटौली,करोमा व हरहुआ तक आमजन के दर्शनार्थ भ्रमण कराया गया। इसके बाद रथ सीधे हरिश्चंद्र घाट पहुंचा जहां विद्वत जनों ने सविधि मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित कर महंत जी अमर रहे का जयघोष किया।

     अंतिम भ्रमण यात्रा में राजू चौरसिया, भुल्लन यादव, बंशी दास, अन्नू तिवारी , डॉ0 आर के सिंह, घनश्याम सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामगोपाल चौरसिया, डॉ0 रामप्रसाद,महाबली तिवारी, जनार्दन गिरी,नरेंद्र सिंह , बबलू पांडेय , रोहित त्रिपाठी ,विशाल गुप्ता , शिवशंकर सिंह,बंशु बाबा, अलगू सिंह, कुंवर पांडेय ,गुलाब बाबा ,विजय गुप्ता, गुलाब मिश्रा (मिर्जापुर) समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।चौधरी घराने से श्यामबाबू व राजकुमार चौधरी ने घाट पर महंत जी के लिए सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News