UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा सिगरा स्थित कमाण्ड सेन्टर का निरीक्षक किया गया*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- निरीक्षण के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री के0 एजिलरसन, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाल श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री चन्द्रकान्त मीना, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री मनीष कुमार शांडिल्य व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमाण्ड सेन्टर में नियुक्त कर्मियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली गयी तथा कमान्ड सेन्टर से ट्राफिक को बेहतर तरीके से संचालित करने एवं ऑपरेशन दृष्टि के अन्तर्गत लगये जा रहे कैमरों को कमाण्ड सेन्टर से कनेक्ट कर अपराधों के अन्वेषण में और तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News