संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* ग्रामसभा सोशल ऑडिट से ग्रामीणजनों का शासकीय धन के प्रति स्वामित्व का भाव जगेगा । उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत सत्यापन की प्रक्रिया तथा अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रारूप-3 श्रमिकों के भुगतान और प्रारूप-4 एससी/एसटी पात्रता का उपयोग कर डोर टू डोर सत्यापन के बारे में भी जानकारी दी।
इसी क्रम में रिटायर्ड तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने सोशल ऑडिट टीम सदस्यों को मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्यों का तकनीनी सत्यापन के बारे में जानकारी दी।
इसके पूर्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः सभी प्रशिक्षुओं से योग और व्यायाम किया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के साथ समूह चर्चा कर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीड बैक लिया। इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी,राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक, टीम सदस्य हीरालाल, श्याम सुन्दर, राजेश कुमार, अर्चना देवी, नीतू पटेल, मुस्तफा, कुमारी रोशनी, महेन्द्र प्रसाद, विमल कुमार, वेदीराम, धनंजय कुमार वर्मा, मुन्नलाल, ममता देवी, अनिता देवी , सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार, विशेश्वर, सुशीला, सामवंत, रामभरोष, सुरेन्द्र कुमार सहित कई प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।