UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गोपीकृष्ण चौरसिया"नीलू" अध्यक्ष,संतोष द्विवेदी महामंत्री बनाए गए:

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर श्री दुर्गा पूजा समिति,चौक रामनगर वाराणसी की आवश्यक बैठक एवं वर्षिक चुनाव दिनांक 3/9/2024,दिन मंगलवार को सायं 6:00 बजे समिति के उपाध्यक्ष श्री रूपेंद्र किशोर पांडेय"पम्मू गुरु" के फ़ार्म हाउस पर संपन्न हुआ। बैठक में समिति के वार्षिक चुनाव को चुनाव अधिकारी अशोक जायसवाल द्वारा संपन्न कराया गया।चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर गोपीकृष्ण चौरसिया,महामंत्री पद पर संतोष द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल गुप्ता का चयन किया गया।इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार"रामलाल",उमाकांत सिंह,रूपेंद्र किशोर पांडेय"पम्मू",सुरेश बहादुर सिंह,राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया व मंत्री पद पर कृष्ण कुमार जायसवाल "कक्कू", सृजन श्रीवास्तव,राकेश मिश्रा,संदीप चौरसिया,रवि जायसवाल एवं संरक्षक मंडल में प्रभुनाथ गुप्ता,अशोक जायसवाल,चेतबहादुर सिंह,शैलेंद्र किशोर पांडेय"मधुकर",अशोक यादव,जय प्रकाश गुप्ता,गौरीशंकर जायसवाल,मुन्ना लाल सोनकर को शामिल किया गया है।पंडाल व्यवस्था गंगाराम मौर्य,अनिल सिंह"मणि"पंडाल पूजा व्यवस्था हेतु विष्णु गुप्ता, मयंक शर्मा प्रसाद वितरण हेतु राजेन्द्र प्रसाद,जय सिंह चौहान मीडिया व्यवस्था हेतु कुलदीप सेठ,ऋषभ सिन्हा, प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रेम पटेल का चयन किया गया है इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य पदों को शीघ्र घोषित किया जाएगा।इस वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय किया गया बैठक में निर्णय लिया गया इस वर्ष की दुर्गा पूजा में पंडाल को आकर्षक रूप दिया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा इस वर्ष दुर्गा पूजा में विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा पंडाल पर आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं संचालन समिति के महामंत्री श्री संतोष द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री जयप्रकाश गुप्ता,संतोष द्विवेदी,प्रभुनाथ गुप्ता,शैलेंद्र किशोर पांडेय "मधुकर",अशोक जायसवाल,गोपी कृष्ण चौरसिया"नीलू",राजेश कुमार"रामलाल",रूपेंद्र किशोर पांडेय"पम्मू गुरु",अनिल गुप्ता,राजेन्द्र चौरसिया,श्री उमाकांत सिंह,संदीप चौरसिया,उदय बिहारी श्रीवास्तव,रवि जायसवाल,राजेन्द्र प्रसाद,पंकज पांडेय,प्रेम पटेल,अनिल सिंह,गंगाराम मौर्य,मुन्ना लाल श्रीवास्तव,सुभाष चौहान,विष्णु गुप्ता,मयंक शर्मा,सुजल कुमार,निखिल,आदित्य,कुँवर,राम बाबू,अर्पित केसरी इत्यादि उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News