संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार को पहुंची भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने क्षेत्र की महिलाओं व ग्रामीणों से कहा की आप सभी का शौभाग्य है की आप लोग सीधे प्रधानमन्त्री को वोट करेंगे इसलिए 1 जून को सारा काम छोड़ कर पहले मतदान करे ताकि मोदी जी भारी से भारी मतो से चुनाव जीते। नरेंद्र मोदी के सरकार द्वारा किये गए कार्य शिक्षा, स्वरोजगार, रोजगार, आवास, राशन, स्वास्थ्य कार्ड आयुष्मान, हर घर जल नल योजना समेत अन्य योजनाओं को गिनाया। राज्यसभा सांसद ने छात्रो से रूबरू होते हुए कहां की आज के समय में मोदी जी के सरकार में ही बहन बेटियां सुरक्षित है इस वजह से आप सभी की जिम्मेदारी है की अपने परिवार को जागरूक करते हुए सभी लोगो से मतदान जरूर करवाये और मोदी जी को भारी मतों से जीत दिलवाकर तीसरी बार वाराणसी का सांसद व देश का प्रधानमंत्री बनाएं।वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम व ग्राम प्रधान गौर विजय गुप्ता ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का मोमेंडो व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने किया।साथ ही कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता 'डब्लू' के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद ने मिर्जामुराद थाने वाली गली में लोगो से जनसंपर्क कर मोदी जी के लिए वोट मांगा।
इस दौरान संजय मिश्रा,योगेश सिंह, नियाज खान, अभिषेक त्रिपाठी, राजेश सिंह, रामजी यादव, अपर्णा विश्वकर्मा, अमृता सिंह, डॉ. अंजना सिंह, अनिता सिंह, फ़ौजियाबानो, स्वेता पटेल, मुकेश यादव, गौरव उपाध्याय, स्नेहा मिश्रा, अंकित चौबे, शुभ चतुर्वेदी, आदेश त्रिपाठी, वंशम गुप्ता,आर्यन त्रिपाठी, रामजी यादव, वीरेंद्र, निहाल सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।