UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तमाम व्यस्तता के बीच गरीब परिवार,बच्चो में की गई मिठाई वितरण की व्यवस्था

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ने तमाम ब्यस्तता के बीच नेक पहल करते हुए हर गरीब घरों,गरीबों के खुशियों को लेकर उनके बीच मिठाई,बिस्कुट,टॉफी,मिट्टी के दिये,मोमबत्ती का वितरण किया।नई बस्ती,रामरेपुर,रामदत्तपुर मे गरीब परिवार व बच्चे पाकर काफी खुश नजर दिखे।प्रभारी निरीक्षक लालपुर व प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी पहाड़ियां ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं पर दूसरे के जीवन मे उनकी चाहत व प्रकाश फैलाने के लिए अवसर मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। रमरेपूर,नई बस्ती में जब लालपुर पुलिस पहुंची तो आश्चर्य से देखने लगे बच्चे व सशंकित हो गए गरीब परिवार,पर जब उन्हें एहसास दिलाकर सामग्री प्रदान की गई तो सैकडों हाथ पाने के लिए उठ खड़े हुए। कई जगहों पर गरीब बच्चों में मिष्ठान वितरण किया। और सभी बच्चों को मोमबत्ती आदि देकर उन्ही गरीब बच्चो के साथ पुलिस वालो ने दीपावली मनाई।गरीब बच्चों ने भी अपने साथ पुलिस वालों को पाकर दीपावली की दुगुनी खुशियां मनाई। सभी से आशीर्वाद लिया। यह देख स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की जमकर प्रशंसा की। इस नेक पहल में प्रभारी निरीक्षक लालपुर,प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी पहाड़ियां,उ0नि0जितेन्द्र वर्मा,का0 सिंधु कुमार,का0 सूरज कुमार,का0 आशीष दीक्षित समेत क्षेत्रीय लोग भी शामिल रहे।प्रमुख रूप से एके सिंह,रवि मिश्रा,का सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News