UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समारोहो हेतु परमिशन ना देकर भाजपा सरकार कर रही अन्याय-- सांसद वीरेन्द्र 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में तानाशाही चरम सीमा पर है। गरीब समाज के मसीहा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के परिनिर्वाण दिवस पर गरीब समाज के लोगों को समारोह हेतु परमिशन ना देकर भाजपा सरकार महापुरुषों के मान सम्मान का तौहीन कर रही है। उक्त बातें पू्र्व मंत्री व चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी गरीब समाज में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह पर दी गई अनुमति को निरस्त ही नहीं किया बल्कि उनके अनुयायियों के साथ जोर जबरदस्ती कर दुर्व्यवहार करते हुए बैनर भी फ़ाड़ दिया गया। इस कार्यक्रम में मैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित था।यही नहीं वहां बन रही मिष्ठान सामग्री को भी तितर- बितर कर बिखेर दिया गया।जो एक निन्दनीय कार्य है।इसकी जितना भी निन्दा किया जाय, कम है।यह कुकृत्य भाजपा सरकार के निरंकुशता व तानाशाही को दर्शाता है।सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंगल बियार जी बियार समाज से आते हैं और गरीब समाज में जन्मे बच्चे एवं समाज उनके पद चिन्हों पर चलना चाहते हैं, और अपने समाज के उत्थान एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यह सब बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को अपने आदेशों पर पुनर्विचार एवं व्याख्या करनी चाहिए कि सामाजिक प्रेरणा हेतु समाज में व्याप्त कुरीतियों और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी उनके जन्मदिवस एवं परिनिर्वाण दिवस को जातीय आधार पर माना जाना यह दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिन्ता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी चुनाव आचार संहिता नहीं लगी है, किसी भी समाज के महापुरुषों के संदर्भ में बुलाई गई रैलियों को रोकना कानून का दुरुपयोग ही नहीं बल्कि शासन सत्ता की तानाशाही व निरंकुशता को व्यक्त करता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News