UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि भारत का संविधान मात्र एक दस्तावेज नहीं है, यह भारत की आत्मा और हजारों साल का इतिहास है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देने वाला एक जीवंत दस्तावेज संविधान ही है, जो भारत में न्याय, समानता, समावेशिता और लोकतंत्र के आदर्शों को जीवित रखता है। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।इसमे 448 अनुच्छेद,12 अनुसूचियां और 25 भाग हैं। इसकी विशालता का कारण यह है कि इसमें भारत की विविधता और जटिलताओं को अपने भीतर समाये हुए हैं। डा.बीआर अंबेडकर की अध्यक्षता में 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को अपनाया गया था। इसलिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान के बनाये गये अधिनियमों के पालन करने की शपथ ली।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुजीत यादव, आत्माराम यादव, विष्णु शर्मा, उमाकांत त्रिपाठी, राम सिंह यादव, भीष्म नारायण, नंदलाल कनौजिया, हीरू यादव, सतीश यादव, संदीप यादव, सचिन प्रजापति, संजय पहलवान, राम सिंह राजभर, रामकुमार यादव, दिनेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, पार्वती कनौजिया, निलेश यादव, विनोद मास्टर, सुशील विश्वकर्मा व विनोद सिंह शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किय

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News