संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संतरविदास नगर की जानकी बस्ती की जानकी शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा करीब तीन किलोमीटर का पथ संचलन किया गया अनुशासन और उत्साह के साथ सैकड़ो स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया जिसमे शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता भीम सिंह एवं मुख्य वक्ता अजीत,जो पूर्व जिला प्रचारक व भाग प्रचारक एवं वर्तमान में काशी प्रान्त के सह संपर्क प्रमुख ने शस्त्र पूजन में शामिल रहें।अजीत ने अपने संबोधन में बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 100 वर्षों में समाज के हर क्षेत्र में संगठन,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार बोए हैं,जो आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़े हैं। लाखों स्वयंसेवक राष्ट्रहित के लिए कार्यरत हैं। अजीत ने संघ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा संघ का लक्ष्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र समर्पित करना है इसका उद्देश्य परिवार से लेकर समाज तक में संस्कार और समरसता का वातावरण बनाना तथा आत्मनिर्भर,शक्तिशाली और संस्कारित भारत का निर्माण करना कार्यक्रम समापन में जानकी बस्ती में पथ संचलन में जिसमें साकेत,राजगिरि सिंह,धैर्यवर्धन सिंह,अशोक चौबे,सुभाष श्रीवास्तव विकास तिवारी,भावनपुर पार्षद अमित सिंह,ब्रजेश तिवारी,अंकित पाण्डेय,रवि चौधरी,इत्यादि सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।