UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह,छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Updated on: 13 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़, अतुल राय 

वाराणसी। पहाड़िया-बेला रोड स्थित दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में होली मिलन समारोह एवं भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाते हुए पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है।होली मिलन काव्य समारोह में देश के ख्याति प्राप्त कवियों दमदार बनारसी,नागेश शांडिल्य,डॉ. सुरेश अकेला, प्रशांत बजरंगी, ओंकार शर्मा कश्यप और सादिया एकरा सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया और तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन का संचालन दमदार बनारसी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह और प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में सीबीएसई कक्षा 11वीं में विज्ञान,वाणिज्य और मानविकी संकाय की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा मेधावी छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के सचिव सुभाष सिंह ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर विनय सिंह,सौम्या रघुवंशी,वर्षा मिश्रा,शिवेंद्र सिंह,शक्तिधर पांडेय,इशांत,अर्चना मिश्रा,नितेश साहू,रोशनी सिंह सहित अनेक अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News