UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुधाकर महिला महाविद्यालय में मोबाइल स्मार्टफोन का वितरण समारोह का आयोजन ||

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी:- सुधाकर महिला विधि महाविद्यालय और सुधाकर महिला पी० जी० कालेज में 28 फरवरी बुधवार को मोबाइल स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र मुख्य अतिथि रहे | डॉ० दयाशंकर मिश्र ने छात्राओं को मोबाइल वितरण करते हुए कहा की कोरोना काल के पश्चात स्मार्ट मोबाइल से पढ़ाई करना और नौकरी के लिए एक वरदान साबित हुआ है | महाविद्यालय के संस्था प्रमुख व प्राचार्य डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षा की आवश्यकता है जिसमें स्मार्ट फोन एक अहम भूमिका निभा सकता है किताबों के साथ-साथ स्मार्टफोन का उपयोग छात्राएं अपने विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक रूप से कर सकते है | महाविद्यालय के समन्यवक डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि छात्राओं को मोबाइल स्मार्टफोन के मिलने से महिला शक्तिकरण को और मजबूत करेगा | इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. रमा दूबे, निदेशक आशीर्वाद दूबे, आयुष्मान दूबे, डॉ. मंजू त्रिपाठी, डॉ. मनोरमा तिवारी, डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पूजा सिंह, डॉ० सुनील पाण्डेय, डॉ. संतोष ओझा, डॉ.आशुतोष मिश्रा, डॉ. प्रेम कुमार, विवेक पाण्डेय, डॉ० धम्म प्रिय गौतम, डॉ० लोकेश चन्द आदि प्रवक्ताओं ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत और मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्रा को पुष्पगुच्छ और मल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया गया ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News