पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा*
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव, सकरा रोड पर मंगलवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया। विद्युत विभाग की टीम जब दुकान पर मीटर लगाने पहुंची, तो दुकानदार नंदलाल तिवारी, उनके पुत्र और एक पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए एसडीओ मुरलीधर मौर्य और जेई सत्येंद्र प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया आरोप है कि उपभोक्ता 1 किलोवाट कनेक्शन पर 5 किलोवाट से अधिक लोड चला रहा था और मीटर भी उखाड़कर गायब कर दिया था घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह अफसरों की जान बची।विद्युत विभाग ने दुकान की केबल कटवाकर आपूर्ति विच्छेदित कर दी।
अब आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा और हमला करने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।