संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर*। सुख-समृद्धि का पर्व दीपावली रविवार को ख़ुशी व उल्लास वातावरण के बीच श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में मंहगाई के बावजूद परम्पराओं का निर्वाह किया गया।धन की अधिष्ठाती भगवती माँ लक्ष्मी व गणेश की आराधना वाले इस त्योहार में ग्राम सचिवालय जगापट्टी को रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षण ढंग से तिरंगा मय ढंग से सजाया गया है जो ग्रामीण क्षेत्र में जो ग्रामीण क्षेत्र में अपने आप को आच्छादित करता दिखाई पड़ रहा था। सचिवालय का सम्पूर्ण माहौल जगमगा उठा। सांयकाल माँ लक्ष्मी-गणेश पूजा के साथ घर-घर दीप जलाये गये।गावो में लोगों ने अपने घरों को दीपों से आकर्षण ढंग से सजाया था।पारम्परिक तरीके से माँ लक्ष्मी-गणेश के अलावा प्रज्ञादायिनी माँ सरस्वती व काली की पूजा की गयी।ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मन्दिरों में लोगों का हुजूम देखा गया।
दीपावली पर द्युत क्रीड़ा का दौर भी खूब जमकर हुआ।
गृहणियों ने ब्रम्ह मुहूर्त में ही सुप पीटकर दरिद्रता के निस्तारण का प्रयास किया गया।
वरुणा घाट व मन्दिरों पर भी दीप जलाये गये।
घाट पर जले दीपों से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चाँद जमीन पर उतर आये हो।ग्रामीण इलाके में दीपावली पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास वातावरण के बीच सकुशल सम्पन्न