UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विगत कई वर्षों से मां गंगा की साफ सफाई में लगे -संतोष कुमार निगम*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विगत कई वर्षों से ब,रे,का, के कर्मचारी संतोष कुमार निगम गंगा मां के साफ-सफाई में समुचित योगदान देते रहे ।इनका मानना है की मां गंगा अति पवित्र मानी गई जो हम सभी का तारण करती है इनके स्पर्श मात्र से ही हम सभी लोगों को असाध्य बीमारियों से मुक्ति मिलती है। लेकिन हमारे समाज के कुछ लोग इस पूजनीय मां गंगा को अपने कृत कार्यो से गंदगी फैला रहे है। जो कि पूर्णतः गलत है हमने कई बार लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग हमारी बातों को ध्यान नही देते हैं। इन सब बातों को लेकर मैं समय-समय पर आकर के अपने सामर्थ्य के अनुसार मां गंगा की साफ सफाई में लग जाता हु। मेरा ऐसा मानना है की भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिकों मां गंगा व अन्य पवित्र नदियों की साफ-सफाई में पूर्ण योगदान देना चाहिए । जिससे हम अपनी वैदिक व सनातनी सभ्यता को संभालने में सहयोग दे सकें तथा मेरा ऐसा मानना है मां गंगा हम सबकी अति पूजनीय व पवित्र नदी है। इसकी साफ-सफाई करना हम सभी का मौलिक कर्तव्य है।हम सभी को मिलकर साफ सफाई करनी चाहिए इससे मेरी माँ गंगा निर्मल व स्वच्छ हो सके ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News