UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाइक सवार दो भाइयों की गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

जौनपुर जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मझगांवा गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45), जो पेशे से व्यापारी थे, शनिवार रात मुंगरा बादशाहपुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जब वे रामनगर के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जहांगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News