UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मांगलिक कार्यक्रम में डांस करने के दौरान युवक द्वारा अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में डांस करने के दौरान एक युवक द्वारा अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो को किसी ने एक्स पर ट्वीट कर दिया। जिस पर एसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर रविवार को  सुबह ही पुलिस फोर्स जांच करने उक्त गाँव में पहुच गयी।
रविवार को सुबह सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ वीडियो एक मांगलिक कार्यक्रम में डांस करने के दौरान असलहे से एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इस वीडियो को किसी ने  एक्स पर ट्वीट कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने तत्काल थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव को जांच करने का निर्देश दिया। जिस पर रविवार को सुबह पुलिस बकथरी गांव पहुच गयी। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बकथरी गांव के कई लोगो से इस वीडियो के बारे में पूछताछ किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News