UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, परिजनों में कोहराम*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रेलवे लाइन पर बुधवार की शाम बीमारी से तंग आकर रखौना (मिर्जामुराद) निवासिनी इंदु देवी उम्र (35) वर्ष पत्नी संतोष कुमार प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतिका के पति संतोष ने बताया इंदु तीन वर्षों से काफी बीमार चल रही थी पैसा न होने कारण इलाज सही से नही हो पा रहा था।जिससे तंग आकर घर से 500 मीटर दूर रेलवे लाइव पर जाकर जान दे दी।मृतिका को एक पुत्र व एक पुत्री बताई गई।मृतिका का पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News