संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14-05-2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 183/2022 धारा 147/323/504/506/452/354ख आईपीसी व धारा 7/8 पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त सिकेन्दर कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी बंगालीपुर नागा बाबा पोखरा थाना राजातालाब वाराणसी को बंगालीपुर नागा बाबा पोखरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि० अनिल कुमार,उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।