UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 एडीसीपी महिला ने शिवपुर समेत तीन थानों की महिला बीट प्रभारियों संग किया बैठक

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को शिवपुर,सारनाथ व लालपुर पाण्डेयपुर थानो की महिला बीट प्रभारियों एवं महिला बीट कर्मियों के संग समीक्षा बैठक किया।बैठक का नेतृत्व करते हुए एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक महिला सम्मान, सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धित समस्याओं की त्वरित कार्यवाही के दृष्टिगत महिला बीट प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महिला बीट पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित करते हुए महिला बीट कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं,महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने महिला बीट पुलिस कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीट प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र की महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़ित महिलाओं की‌ सूची बनाकर उनकी काउंसलिंग किए जाने हेतु निर्देशित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News