संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी/जौनपुर।* डॉ.आर.तिवारी फाउंडेशन द्वारा जौनपुर के बरसठी स्थित कंपोजिट विद्यालय पोखरा-विजयगिर में स्वर्गीय पं.अवधनारायण तिवारी की स्मृति में विद्यार्थियों के लिए शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु जल शोधन संयंत्र की समारोह पूर्वक स्थापना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ.राधेश्याम तिवारी, डॉ.शिवश्याम तिवारी, डॉ.संदीप तिवारी, ग्राम प्रधान अच्छेलाल विश्वकर्मा, समाजसेवी अरविंद तिवारी, मुख्याध्यापक राजकमल राव, कामता यादव, धनीशंकर, सुशील कुमार निगम, अमरेश बहादुर सिंह, शिक्षामित्र मीरा यादव और बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामवासी उपस्थित थे। डॉ.राधेश्याम तिवारी ने ट्रस्ट द्वारा विद्यालय और विद्यालय परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और विद्यालय को दत्तक लेने की घोषणा की। समाजसेवी लक्ष्मीनारायण तिवारी ने आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया।