UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भारत संकल्प यात्रा पात्र जनों के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का अवसर।* *हरहुआ।*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अभिषेक गुप्ता

वाराणसी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन प्राथमिक विद्यालय गोपपुर, चिरईगाँव विकास खण्ड में किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लाभार्थियों को आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं प्रदान करना, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इत्यादि बुनियादी सुविधाओ जैसे प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण करना है। आईइसी वैन (सूचना शिक्षा एवं संचार प्रचार वाहन) के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं को दिखाया गया। ग्राम विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं रसद विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, कृषि विभाग इत्यादि विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए थे, जिसमें ऑन स्पॉट सेवाएं जैसे टी0वी0 स्क्रीनिंग, एनीमिया स्क्रीनिंग, पीएम उज्जवला, के0सी0सी0, पीएम किसान में नया पंजीकरण ऑनलाइन किया गया। समेकित बाल विकास योजना के अंतर्गत दो महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चिरईगांव राजेश बहादुर सिंह , प्रीति सिंह खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में नोडल अधिकारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित सभी लाभार्थियों कर्मचारी एवं अधिकारियों को कार्यक्रम में विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर शपथ दिलाई गई।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News