संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक़ एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने मंच पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी.के. सिंह का स्वागत करते हुए केंद्र पर चल रहे आर्या योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत किसानो को बकरी पालन पर प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा की पशु पालन विभाग में बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए पैंतालीस हजार से लेकर चार करोड़ तक की स्कीम है जिस पर सरकार अनुदान भी प्रदान करती है। पशु चिकित्साधिकारी आराजीलाइन डॉ संतोष कुमार राव ने पशु हेल्पलाइन 1962 पर जानकारी देते कहा की किसान अपने पशु बीमार होने पर मदद ले सकता है। उन्होंने पशु बीमा एवं पशुओं पर मिलने वाले किसान क्रेडिट पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उपस्थित यू पी बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्रामीण के एम. के. हल्दर ने बकरी पालन में बैंक की भूमिका एवं वित्तीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा किया।मंच संचालन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह ने किया। विषय समन्वयक प्रकाश सिंह ने बकरियों में टीकाकरण एवं बीमारी प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दिया।कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनीष डॉक्टर राहुल डॉक्टर अमिटेश डॉक्टर प्रतीक्षा सहित प्रक्षेत्र प्रबंधक राणा पीयूष ने भी बकरी पालन पर अपने अनुभवों को किसानो के समक्ष साझा किया।इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारी अशोक, अरविंद, नागेंद्र व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, गुड्डू सिंह सहित लगभग दो दर्जन किसानो ने प्रतिभाग किया।