संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* ठाणे (महाराष्ट्र) पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में परम पूज्य स्वानंद बाबा सेवा न्यास की तरफ से हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सुंदरकांड पाठ, पूजा एवं हवन की गई। इसमें सभी उपस्थितजनों ने हनुमान जन्मोत्सव के उपरांत महाआरती किया गया साथ ही जय श्रीराम के जयकारा के साथ भगवान संकटमोचन हनुमान के आगे नतमस्तक हुए। धीरज मिश्र एवं प्रदीप कांबले द्वारा सजाई गई स्वानंद बाबा की समाधि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
इस मौके पर प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। इस मौके पर योगेश शुक्ला, विनीत त्रिपाठी ( वाराणसी) , संजय शुक्ला, सोनू सिंह सुरीला, विपेंद्र पाठक, कमलेश मिश्र, नरेंद्र शुक्ला, गणेश दुबे, गामा मिश्र, श्रीधर उपाध्याय, अशोक यादव, सोनू यादव , अरुण शुक्ला , शिशिर अग्निहोत्री , संतोष पाठक , सहित अनेक भक्त मौजूद थे।
आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र शुक्ला द्वारा भजन गीतों की प्रस्तुति की गई।आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।