UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आम जनता की समस्याओं के समाधान सहित विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य : बी0 पी0 वर्मा

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय

 

वाराणसी। मंगलवार को नववर्ष के द्वितीय दिवस पर स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्रामपंचायत करोमा और अनौरा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि जन जन तक विकास योजनाओं से जोड़ना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य। हर घर हर गली विकास की योजनाओ का लाभ पहुंचाना ही संकल्प है।कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।कृषि और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक,केसीसी तथा किसान सम्मान निधि योजनाओ की जानकारी दी।ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद के हाथों से मुख्य सेविका तथा आँगनबाड़ी कार्यकत्री की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय के मार्गदर्शन मे समूह सखी और अन्य दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के नेतृत्व में बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव ने द्वारा 309 को आयुष्मान कार्ड तथा स्वास्थ्य टीम द्वारा 724

 लोगो के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवायें वितरित की गई।कार्यक्रम मे पशु चिकित्साधिकारी डा0आशीष वर्मा,ग्राम विकास अधिकारी चंद्रबली,ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समाजकल्याण निर्मला ने पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे जानकारी दी।ग्रामप्रधान श्री मति अलका यादव व प्रतिनिधि भगत यादव व ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने आगंतुको और ग्रामीणों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय व देवेंन्द्र पांडेय ने की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News