UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीडीओ ने मार्कण्डेय महादेव कैथी गंगा घाट का किया निरीक्षण

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शनिवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर व गंगा घाट आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग को पानी की निकासी हेतु सरफेस ड्रेनेज 10-10 मीटर पर बनाने हेतु निर्देशित किया ताकि पानी आसानी से निकल सके। बेंच की क्वालिटी ठीक नहीं पाए जाने पर उसे बदलने, हाई मास्क लाइट की तत्काल मरम्मत कराने हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। स्वागत द्वार एवं पगोड़ा बनाने के निर्देश दिए गए।कैथी पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय को तत्काल बनवाने के निर्देश दिए गए तथा ग्राम पंचायत सचिव को रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में बैठने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत ढाका में अवधनाथ के घर से कन्हैया के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर जांच कर आख्या उपलब्ध कराना सूचित करेंगे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News