संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआगुरूवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत बेरवा और गोकुलपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जब तक एक भी इंसान तकलीफ मे है तब तक विकास अधूरा है। हर हाथ को काम और हर भूखे को अन्न उपलब्ध कराना ही हमारी प्राथमिकता है ।
ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने कहा कि विकास एक निरंतर उन्नतिशील यात्रा है, यह सफर भी है और मंजिल भी।
खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे तथा अधीनस्थ अध्यापक गणो के मार्गदर्शन मे छोटी बच्चियो ने देशभक्ति गीत ,स्वागत गीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0संतोष कुमार और बीपीएम बसंतलाल व स्वास्थ्य टीम ने कुल 21 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।तथा 876 लोगो के स्वास्थ्य का जांच कर निशुल्क दवाएँ वितरित की।
विधायक त्रिभुवन राम ने आवास ,शौचालय व किसान सम्मान निधि के लाभार्थियो को प्रमाणपत्र वितरित करके सम्मानित किया।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित उपाध्याय ,प्रधान गोकुलपुर लाल साहब कन्नौजिया ने शासकीय योजनाओ को हर पात्र व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।एलईडी वैन के माध्यम से शासकीय योजनाओ का उपस्थित जनसमुदाय के सामने प्रसारण हुआ।
कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,शाखाप्रबंधक प्रतिनिधि मनीष नायक तथा सचिव अभय कुमारसिंह ने किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि की जानकारी दी।
पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष वर्मा , एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,तथा एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय ने अपनी विभागीय योजनाओ की जानकारी दी।
सीडीपीओ रमेश यादव की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुए।
ग्राम प्रधान साहब लाल कन्नौजियाने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद व आभार प्रकट की। संचालन सचिव संजय कुमार गुप्ता ने की